Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को जाम से बचाने सड़क पर उतरी पुलिस, सिटी चौकी इंचार्ज ने संभाली कमान

Barabanki News: छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को जाम से बचाने सड़क पर उतरी पुलिस, सिटी चौकी इंचार्ज ने संभाली कमान

Facebook
X
WhatsApp

छठ महापर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बाराबंकी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पर्व के मद्देनजर शहर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सिटी चौकी इंचार्ज जगन्नाथ मढ़ी त्रिपाठी ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिटी चौकी इंचार्ज अपनी पुलिस टीम के साथ सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि छठ महापर्व के दौरान पूजा-अर्चना के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, व्यापारियों और आम नागरिकों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।

पुलिस टीम द्वारा प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने के साथ ही अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। साथ ही सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने और लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अभियान में पुलिसकर्मी विशाल शुक्ला, अरुण मिश्रा और राम निहाल राणा भी पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। टीम की मुस्तैदी से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिल रही है।

छठ महापर्व जैसे आस्था और श्रद्धा से जुड़े बड़े आयोजन के दौरान पुलिस की यह सक्रियता सराहनीय है। सिटी चौकी इंचार्ज एवं उनकी टीम की तत्परता से आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें