Home » उत्तर प्रदेश » हमीरपुर » Hamirpur News: हमीरपुर में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त एक्शन- भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक का औचक निरीक्षण

Hamirpur News: हमीरपुर में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त एक्शन- भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक का औचक निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

Hamirpur News: प्रदेश में अवैध खनन, खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव डॉ. उज्ज्वल कुमार ने हमीरपुर में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिवहन प्रपत्रों और निर्धारित लोडिंग मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

निदेशक ने स्पष्ट किया कि बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कानपुर नगर के नौबस्ता मार्ग पर बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते मिले पांच वाहनों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की गई।

इसके बाद हमीरपुर में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक खनिज परिवहन वाहन के पास वैध परिवहन प्रपत्र होना अनिवार्य है। वहीं, महोबा में स्टोन क्रशरों और खनन पट्टों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। कुछ क्रशरों पर उपलब्ध खनिज स्टॉक की मात्रा पोर्टल पर दर्ज विवरण से अलग मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि अवैध खनन, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और आईएसटीपी के अपवंचन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश की सीमाओं पर जिला टास्क फोर्स के माध्यम से निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें