Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर » Kanpur Dehat News: होली और जुम्मे की नमाज एक ही दिन पड़ने पर, इमामों का मुस्लिम समुदाय से शांति बनाए रखने का संदेश

Kanpur Dehat News: होली और जुम्मे की नमाज एक ही दिन पड़ने पर, इमामों का मुस्लिम समुदाय से शांति बनाए रखने का संदेश

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur Dehat News: आगामी 14 मार्च को होली और जुम्मे की नमाज एक साथ होने के मद्देनजर कानपुर देहात के थाना राजपुर क्षेत्र के मस्जिदों के इमामों ने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है। नूरी जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सैयद इमाम अली और जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद कैफ चिश्ती ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय से संयम और शांति का संदेश दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

साफ कपड़ों में मस्जिद आने का आग्रह

इमामों ने समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर साफ-सुथरे कपड़ों में मस्जिद आएं और नमाज अदा करने के बाद शांतिपूर्वक अपने घर लौट जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से होली का पर्व मना रहे लोगों के जश्न में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा।

अफवाहों से बचने और संयम बरतने की सलाह

इमामों ने विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय से अपील की कि यदि होली के दौरान किसी नमाजी के कपड़ों पर रंग लग जाए, तो इसे सामान्य घटना मानते हुए नजरअंदाज करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

भाईचारे का संदेश

दोनों इमामों ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि वे होली और रमजान के त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से क्षेत्र में अमन-चैन और सद्भाव का वातावरण कायम रहेगा। इमामों का यह संदेश शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए एक सकारात्मक पहल है, जिससे दोनों समुदाय अपने त्योहारों को खुशी और सम्मान के साथ मना सकें।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें