Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: रिश्तेदार ने सात साल तक युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बना रहा था दबाव, FIR दर्ज

Lucknow News: रिश्तेदार ने सात साल तक युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बना रहा था दबाव, FIR दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने अपने रिश्तेदार पर सात वर्षों तक दुष्कर्म करने और शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपी से शादी की बात कही, तो वह उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की बात कहकर डराने लगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस ने दर्ज की FIR

काकोरी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता लखनऊ के काकोरी इलाके की रहने वाली है। उसने बताया कि उसका आरोपी से परिचय उसके चचेरे भाई के माध्यम से हुआ था। आरोपी मलिहाबाद का निवासी है और उसका चचेरा भाई पीड़िता के घर आता-जाता था। इसी दौरान उनकी जान-पहचान बढ़ी और बातचीत मोबाइल पर भी शुरू हो गई।

युवती ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उसे अकेले मिलने के लिए बुलाया और उसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने इस दौरान उसकी कई अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिए।

शादी की बात पर टाल मटोल

जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। लेकिन जब दबाव बढ़ा, तो उसने पीड़िता के भाई को मोबाइल पर गाली-गलौज भरे मैसेज भेजे और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने पूरे परिवार को बदनाम करने की बात कही, जिससे युवती और उसके परिजन मानसिक रूप से काफी आहत हैं।

काकोरी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसका बयान भी दर्ज कराया जा रहा है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें