Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » अलीगढ़ » Aligarh News: पिता थे कैप्टन, बेटा बना लैफ्टिनेंट – अलीगढ़ की वसुंधरा कॉलोनी में जश्न का माहौल

Aligarh News: पिता थे कैप्टन, बेटा बना लैफ्टिनेंट – अलीगढ़ की वसुंधरा कॉलोनी में जश्न का माहौल

Facebook
X
WhatsApp

Aligarh News: अलीगढ़ के लोधा रोरावर क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी के निवासी अभिषेक सिंह ने सेना में लैफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अभिषेक सिंह, सेना मुख्यालय से ऑनरी कैप्टन के पद से 2017 में सेवानिवृत्त हुए अशोक कुमार सिंह के बेटे हैं। पिता की सैन्य पृष्ठभूमि को सम्मान और प्रेरणा मानते हुए अभिषेक ने भी सेना में शामिल होने का सपना देखा, जिसे उन्होंने मेहनत और लगन से साकार किया।

अभिषेक की शुरुआती शिक्षा नई दिल्ली स्थित भटनागर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से हुई। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई यहीं से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी की तैयारी शुरू की और उन्हें पहले वायुसेना में पायलट के पद पर अवसर मिला। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया और भारतीय सेना में शामिल होने का मन बनाया।

उनकी लगन और मेहनत रंग लाई और उन्हें 1 जुलाई 2024 से देहरादून स्थित सैन्य अकादमी में ट्रेनिंग का अवसर मिला। अभिषेक सिंह ने 14 जून 2025 को आधिकारिक रूप से सेना में लैफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर लिया। यह दिन उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गया।

पिता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक को टेनिस खेलने का भी गहरा शौक है और वह एक नेशनल लेवल के टेनिस खिलाड़ी भी रह चुके हैं। खेल के साथ-साथ पढ़ाई और सेना के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें यह गौरवपूर्ण मुकाम दिलाया।

अभिषेक ने अपने इस सफर का श्रेय अपने पिता को देते हुए कहा कि यह फादर्स डे उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने अपने पिता को इस दिन पर यह उपलब्धि समर्पित की है। बेटे की इस बात से पिता का गर्व और भी बढ़ गया है और उन्होंने कहा कि यह पल उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें