Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या » Ayodhya News : पत्नी संग अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, रामलला के किए दर्शन

Ayodhya News : पत्नी संग अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, रामलला के किए दर्शन

Ayodhya News: पत्नी संग अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, रामलला के किए दर्शन
Facebook
X
WhatsApp

Ayodhya News : भारत-भूटान मैत्री संबंधों को और सुदृढ़ करते हुए भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे आज अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे। चार दिवसीय भारत यात्रा के अंतर्गत उनका अयोध्या आगमन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

शुक्रवार सुबह भूटान के प्रधानमंत्री का विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्या पर उतरा, जहां उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका रेड कार्पेट स्वागत किया। पारंपरिक तरीके से स्वागत कर भारत-भूटान के ऐतिहासिक रिश्तों की गरिमा को सम्मानित किया गया।

रामलला और अन्य मंदिरों के किए दर्शन

एयरपोर्ट से निकलने के बाद प्रधानमंत्री टोबगे का काफिला प्रयागराज-लखनऊ हाईवे होते हुए सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे हनुमानगढ़ी, अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक स्थलों का भी भ्रमण कर रहे हैं। उनका अयोध्या प्रवास करीब चार घंटे का है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

भूटान के प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। कार्यक्रम के दौरान PAC, CRPF, SSF, ATS, STF और स्थानीय पुलिस बल तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय भी इस यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं।

राजकीय भोज का आयोजन

अयोध्या दर्शन के उपरांत, भूटान के प्रधानमंत्री के सम्मान में विशेष दोपहर भोज का आयोजन किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, केंद्र सरकार के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह भोज दोनों देशों के आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करने का प्रतीक माना जा रहा है।

दिल्ली रवाना होंगे दोपहर में

अयोध्या यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री टोबगे दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा को धार्मिक, कूटनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक और मील का पत्थर माना जा रहा है।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें