Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » सिद्धार्थनगर » Health Department on Alert in Siddharthnagar : कोल्ड्रिफ कफ सीरप के संदर्भ में कड़ाई से कार्रवाई निर्देशित

Health Department on Alert in Siddharthnagar : कोल्ड्रिफ कफ सीरप के संदर्भ में कड़ाई से कार्रवाई निर्देशित

Health Department on Alert in Siddharthnagar : कोल्ड्रिफ कफ सीरप के संदर्भ में कड़ाई से कार्रवाई निर्देशित
Facebook
X
WhatsApp

स्थान : सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)
जिला रिपोर्टर : महेन्द्र श्रीवास्तव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Health Department on Alert in Siddharthnagar : मध्यप्रदेश और राजस्थान में कथित रूप से कोल्ड्रिफ नामक कफ सीरप के सेवन से बच्चों की मौत की खबरों के बाद सिद्धार्थनगर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रतिबंधित कफ सीरप व साल्ट‑मिश्रित दवाओं को बाजार से हटाने और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के कफ सिरप न देने की हिदायतें जिलाभर में लागू कर दी गई हैं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर, ए. के. झा ने बताया कि जिले में सरकारी आपूर्ति वाली दवाएं ही प्रयोग में लाई जाती हैं और बच्चों को केवल “सिंगल साल्ट” आधारित सुरक्षित दवाएं दी जाती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाल रोग विभाग विशेष सावधानी बरत रहा है और किसी भी संदिग्ध दवाई के उपयोग पर तुरंत रोक लगा दी जाएगी।

बाल रोग विशेषज्ञ सन्तलाल पटेल ने कहा, “बच्चों के इलाज में किसी भी प्रकार की हानिकारक दवाओं का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार ही दवाइयां दी जा रही हैं।”

औषधि निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शासन व उच्च न्यायालय के निर्देशों के आधार पर समस्त दवा विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री व भंडारण पर रोक के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास प्रतिबंधित कफ सीरप या साल्ट‑मिश्रित दवा मौजूद पाए जाने पर उसे नष्ट करने या कंपनी को वापस भेजने का निर्देश दिया गया है।

दवा विक्रेता समिति के महासचिव मुजीबुल्लाह ने बताया कि वर्तमान में हमारे जिले में कोल्ड्रिफ का बाजार नहीं है, फिर भी शासनादेश के अनुसार सभी दवा विक्रेताओं को सचेत कर दिया गया है और आवश्यक प्रक्रियाएँ अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदेहास्पद दवा के उपयोग से बचें और बच्चों को बिना चिकित्सा परामर्श के कोई सिरप न दें। यदि किसी को संदिग्ध दवा मिलती है या किसी प्रकार की असामान्य लक्षण दिखते हैं तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या औषधि निरीक्षक कार्यालय को सूचित करें।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें