Barabanki News: आज दिनांक 28.01.2026 को जनपद बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना मसौली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं और अभिलेखों की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र एवं शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी दस्तावेजों का संधारण नियमों के अनुरूप और अद्यतन रूप में किया जाए।

इसके अतिरिक्त लॉकअप, बैरक, भोजनालय तथा संपूर्ण थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आमजन को भी बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामनगर सुश्री गरिमा पंत, प्रभारी निरीक्षक मसौली श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित थाना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के माध्यम से थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व अनुशासित बनाने पर बल दिया गया।











