Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली » Chandauli News: अजीब है प्यार का भूत; प्रेमिका से मिलने गए थे अस्पताल, पहुँच गए हवालात

Chandauli News: अजीब है प्यार का भूत; प्रेमिका से मिलने गए थे अस्पताल, पहुँच गए हवालात

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। रात लगभग 12 बजे घरचित नहर के पास स्थित एक अस्पताल के आसपास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गश्त के दौरान पुलिस को दिखी संदिग्ध गतिविधि

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की नजर युवक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां सामान्य नहीं लग रही थीं। पुलिस ने तत्काल उसे रोककर पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में युवक घबराया हुआ नजर आया, जिससे संदेह और बढ़ गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपनी पहचान बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव निवासी 26 वर्षीय अमित कुमार के रूप में बताई। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब एक वर्ष से अस्पताल में कार्यरत एक युवती से प्रेम करता है। उसी युवती से मिलने के लिए वह देर रात अस्पताल के पास आया था। युवक के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से संबंध हैं और वह पहले भी उससे मिलने आता रहा है।

सुनसान इलाके में मौजूदगी बनी गिरफ्तारी का कारण

देर रात सुनसान इलाके में युवक की मौजूदगी और उसकी गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करना जरूरी होता है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ जारी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। हालांकि, अश्लीलता फैलाने के आरोप में अमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें