Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कुशीनगर » Kushinagar News: अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आया सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, राहत सामग्री वितरित

Kushinagar News: अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आया सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, राहत सामग्री वितरित

Facebook
X
WhatsApp

Kushinagar News: कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सिसवा गोईती गांव के सबया आबादकारी टोला में गत मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों की मदद के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठन भी राहत कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार मल्ल गांव पहुंचे और अग्निपीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने जताया आभार

राहत वितरण के मौके पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह सैथवार, विनय कुमार मल्ल, पूर्व प्रधान गोईती बुजुर्ग साबिर अंसारी सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। गांव के लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

अग्निकांड के बाद से क्षेत्र में लगातार राहत और सहयोग का सिलसिला जारी है, जिससे प्रभावित परिवारों को कुछ हद तक राहत मिल रही है।

रिपोर्टर: दिलीप कुमार भारती

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें