Translate Your Language :

Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ उग्र हुआ छात्र आंदोलन, प्रशासन पर उठे सवाल

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ उग्र हुआ छात्र आंदोलन, प्रशासन पर उठे सवाल

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी छात्रसभा के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बढ़ी हुई फीस को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदर्शन में छात्रों की बड़ी भागीदारी
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में विभिन्न संकायों के छात्र शामिल हुए। छात्रों ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध दर्ज कराया, जिनमें अलग-अलग कोर्सों की पुरानी और नई फीस का तुलनात्मक विवरण दर्शाया गया था। इस दौरान माहौल काफी उग्र नजर आया और छात्रों ने प्रशासन के निर्णय को छात्र हितों के खिलाफ बताया।

फीस में भारी बढ़ोतरी पर छात्रों की नाराजगी
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कई पाठ्यक्रमों की फीस में अत्यधिक वृद्धि की गई है, जिससे आम और मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बीकॉम (ऑनर्स) की फीस ₹28,330 से बढ़ाकर ₹40,232 कर दी गई है। इसी तरह एलएलबी 5 वर्षीय कोर्स की फीस ₹25,580 से बढ़कर ₹47,330 हो गई है।

इसके अलावा बीएससी सेल्फ फाइनेंस की फीस ₹13,580 से बढ़ाकर ₹26,330 कर दी गई है, जबकि बीसीए कोर्स की फीस ₹35,080 से बढ़कर ₹49,500 तक पहुंच गई है। छात्रों का कहना है कि कुछ कोर्सों में फीस लगभग दोगुनी कर दी गई है, जो शिक्षा के अधिकार के विपरीत है।

प्रशासन पर गंभीर आरोप
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह धीरे-धीरे शिक्षा को महंगा बनाकर आम छात्रों की पहुंच से दूर कर रहा है। उनका कहना है कि इस तरह की फीस वृद्धि से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए पढ़ाई जारी रखना कठिन हो जाएगा।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि फीस वृद्धि का फैसला जल्द वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे और जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें