Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » जालौन » Jalaun News: मां की डांट से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान

Jalaun News: मां की डांट से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान

Facebook
X
WhatsApp

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के कस्बा स्थित मालवीय नगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शराब के नशे में घर पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार मालवीय नगर निवासी विकास दोहरे (23) शराब पीने का आदी बताया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। बेटे की हालत देखकर मां माया देवी ने उसे डांट दिया। मां की फटकार से विकास काफी नाराज हो गया और अपने कमरे में जाकर सो गया।

बताया जा रहा है कि देर रात विकास ने कमरे में लगे पंखे से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को इस बात की भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां को चिंता हुई। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

दरवाजा काटकर अंदर पहुंची पुलिस

स्थिति गंभीर लगने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा काटा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। विकास का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर शव को नीचे उतारा।

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी इस घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा रहा। आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।

पुलिस जांच में जुटी

कोतवाल अभिलाष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक शराब का आदी था और मां की डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि की जाएगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें