Translate Your Language :

Home » देश-विदेश » Gold Silver Price Today 15 May 2026: सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव, जानिए आपके शहर का नया रेट

Gold Silver Price Today 15 May 2026: सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव, जानिए आपके शहर का नया रेट

Facebook
X
WhatsApp

Gold Silver Price Today 15 May 2026: पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव, डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और महंगे गहनों की वजह से घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार, 15 मई 2026 की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई। वहीं ऊंचे दामों के कारण सर्राफा बाजार में ग्राहकों की खरीदारी कमजोर बनी हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत, डॉलर की मजबूती और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर का असर भारतीय बाजार में साफ दिखाई दे रहा है।

MCX पर सोना और चांदी में तेजी

शुक्रवार सुबह MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 25 रुपये बढ़कर 1,62,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,61,978 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का वायदा भाव 148 रुपये की तेजी के साथ 2,91,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में कमजोरी दर्ज की गई और हाजिर चांदी 87.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार और IBJA के ताजा रेट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह 24 कैरेट सोना 1,61,159 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,87,193 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

IBJA के अनुसार सोने का ताजा भाव

कैरेट रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट (999) ₹1,61,159
23 कैरेट (995) ₹1,60,514
22 कैरेट (916) ₹1,47,622
18 कैरेट (750) ₹1,20,869
14 कैरेट (585) ₹94,278

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड-सिल्वर रेट

शहर 24K गोल्ड (10 ग्राम) 22K गोल्ड (10 ग्राम) 18K गोल्ड (10 ग्राम) सिल्वर रेट (1 किलो)
दिल्ली ₹1,62,260 ₹1,48,950 ₹1,21,900 ₹3,00,000
मुंबई ₹1,62,330 ₹1,48,800 ₹1,21,750 ₹3,00,000
लखनऊ ₹1,62,260 ₹1,48,950 ₹1,21,900 ₹3,00,000
पटना ₹1,62,380 ₹1,48,850 ₹1,25,800 ₹3,00,000
चेन्नई ₹1,64,180 ₹1,50,500 ₹1,25,700 ₹3,15,000
कोलकाता ₹1,62,330 ₹1,48,800 ₹1,21,750 ₹3,00,000
जयपुर ₹1,62,260 ₹1,48,950 ₹1,21,900 ₹3,00,000
अहमदाबाद ₹1,62,380 ₹1,48,850 ₹1,25,800 ₹3,00,000

क्यों बढ़ रही हैं सोना-चांदी की कीमतें?

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 95.73 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे आयात महंगा हो गया है। यही वजह है कि घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों और कमजोर रुपये की वजह से सोने में तेजी बनी हुई है। हालांकि ऊंचे दामों के कारण ज्वेलरी की मांग कमजोर पड़ रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयात शुल्क बढ़ने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिससे बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

ज्वेलरी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ज्वेलरी खरीदते समय केवल सोने-चांदी के रेट पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं होता। ग्राहकों को मेकिंग चार्ज, जीएसटी और हॉलमार्किंग की भी जांच करनी चाहिए। अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय मांग के आधार पर कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक हालात और रुपये की चाल के आधार पर सोना-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें