Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, डीसीएम की EMI न भर पाने से था तनाव

Lucknow News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, डीसीएम की EMI न भर पाने से था तनाव

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ के आशियाना इलाके में आर्थिक तंगी और बैंक की किस्तों के दबाव से परेशान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मृतक की पहचान 36 वर्षीय देशदीप के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बाराबंकी जिले के जैतपुरा बरहेटा गांव का रहने वाला था। वर्तमान में वह अपनी पत्नी के साथ लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के रुचि खंड इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

डीसीएम गाड़ी की किस्त न भर पाने से बढ़ा तनाव

परिजनों के अनुसार, देशदीप ने कुछ समय पहले एक डीसीएम गाड़ी फाइनेंस कराई थी। उसी गाड़ी को चलाकर वह परिवार का पालन-पोषण करता था। गाड़ी की मासिक ईएमआई करीब 35 हजार रुपये थी। पिछले कुछ महीनों से कामकाज में नुकसान होने के कारण वह लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहा था और समय पर किस्त जमा नहीं कर पा रहा था।

परिवार का आरोप है कि बीते तीन महीनों से ईएमआई बकाया होने के कारण बैंक की ओर से लगातार फोन किए जा रहे थे। किस्त जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था और गाड़ी सीज करने की चेतावनी भी दी जा रही थी। इसी कारण देशदीप पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था।

देर रात कमरे में फंदे से लटका मिला शव

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात परिवार ने साथ में खाना खाया, जिसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। इसी दौरान उनकी पत्नी कामिनी बाथरूम गई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने दूसरे कमरे में देशदीप को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा।

यह दृश्य देखकर कामिनी चीख पड़ीं। शोर सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर देशदीप को नीचे उतारा और तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, नहीं मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ शुरू की। मृतक के भाई हरिकेश ने पुलिस को बताया कि देशदीप लंबे समय से कर्ज और किस्तों के बोझ से परेशान था। आर्थिक नुकसान और लगातार बढ़ते दबाव के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुका था।

पुलिस ने बताया कि कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत भी नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें