Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » UP News: ‘तेरहवीं तक तो रुक जाइए’; अखिलेश यादव के ‘पर्ची’ वाले बयान पर भड़के ओपी राजभर, SBSP जॉइन करने का दिया ऑफर

UP News: ‘तेरहवीं तक तो रुक जाइए’; अखिलेश यादव के ‘पर्ची’ वाले बयान पर भड़के ओपी राजभर, SBSP जॉइन करने का दिया ऑफर

Facebook
X
WhatsApp

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर किए गए ‘पर्ची’ वाले पोस्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि प्रतीक यादव के निधन से पूरा परिवार दुख और परेशानी में है, ऐसे समय में राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “तेरहवीं तक तो रुक जाइए”, इसके बाद राजनीतिक बहस कर ली जाएगी।

परिवार के दुख के बीच राजनीति करने का लगाया आरोप

ओपी राजभर ने भोजपुरी और हिंदी दोनों भाषाओं में अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा कि अखिलेश यादव के भाई के निधन के कारण पूरा परिवार शोक में है और इसी वजह से वह भी उनके दुख में शामिल थे तथा उनकी राजनीति पर टिप्पणी करना बंद कर दिया था। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार में ‘गमी’ के माहौल के बावजूद अखिलेश यादव राजनीति करने से नहीं रुक रहे हैं। राजभर ने कहा कि दूसरों के घरों में क्या चल रहा है, इसकी चिंता उन्हें ज्यादा है और ऐसा लगता है कि उन्होंने लोकलाज छोड़ दी है।

राजभर ने आगे लिखा कि “जरा तेरहवीं तक रुक जाइए, फिर विचारों की राजनीति कर ली जाएगी। कुछ आप हमें कह लीजिएगा, कुछ हम आपको सुनाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके दिवंगत भाई यह सब देख रहे होंगे तो क्या सोच रहे होंगे, इसका भी विचार करना चाहिए।

मंत्रिमंडल विस्तार पर भी दिया जवाब

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि अगर अखिलेश यादव को लगता है कि उन्हें भी कोई विभाग मिल सकता है, तो वह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जॉइन कर लें।

उन्होंने लिखा कि “अगर इच्छुक हैं तो सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से झगड़ा कर लूंगा, लेकिन आपको एक विभाग का मंत्री बनवा कर रहूंगा।”

क्या विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी: अखिलेश यादव

दरअसल, अखिलेश यादव ने यूपी सरकार में नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अब तक न होने पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा था कि “मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी?”

उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रालयों के बंटवारे में देरी की असली वजह ‘कमीशन-कमाई’ के बंटवारे को लेकर डबल इंजन सरकार के भीतर टकराव है। अखिलेश यादव ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद मंत्री बने लोग अभी सिर्फ दर्शक दीर्घा में बैठकर घटनाक्रम देख रहे हैं।

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि “भाजपाई डबल इंजन बाकी सब मंत्रियों को ‘डब्बा’ कर देता है।” साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता नए मंत्रियों और उनके विभागों पर पूरी निगरानी रखेगी, ताकि कोई मंत्री अपने “खजाने” न भर सके।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें