Translate Your Language :

Breaking News
ट्विशा शर्मा केस: पोस्टमार्टम में बड़ी लापरवाही, सबूतों पर उठे सवाल; जांच में सामने आईं कई नई बातें क्या भारत में शुरू हो गया पेट्रोल संकट? चंडीगढ़ के पेट्रोल पंप पर लगे नोटिस से मचा हड़कंप, दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम Baghpat News: बागपत में युवक की बेरहमी से पिटाई, सरेआम गुंडागर्दी का CCTV वीडियो वायरल Kushinagar News: राष्ट्रहित में बुलियन खरीद से बचने की अपील, कुशीनगर में सर्राफा व्यापारियों संग हुई उच्चस्तरीय बैठक Kushinagar News: ग्राम प्रहरी सम्मेलन में चौकीदारों को मिली आवश्यक सामग्री, पुलिस अधीक्षक ने दिए सतर्कता के निर्देश AAP नेता Deepak Singla गिरफ्तार, बैंक लोन फ्रॉड मामले में दिल्ली-गोवा में ED की छापेमारी
ट्विशा शर्मा केस: पोस्टमार्टम में बड़ी लापरवाही, सबूतों पर उठे सवाल; जांच में सामने आईं कई नई बातें क्या भारत में शुरू हो गया पेट्रोल संकट? चंडीगढ़ के पेट्रोल पंप पर लगे नोटिस से मचा हड़कंप, दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम Baghpat News: बागपत में युवक की बेरहमी से पिटाई, सरेआम गुंडागर्दी का CCTV वीडियो वायरल Kushinagar News: राष्ट्रहित में बुलियन खरीद से बचने की अपील, कुशीनगर में सर्राफा व्यापारियों संग हुई उच्चस्तरीय बैठक Kushinagar News: ग्राम प्रहरी सम्मेलन में चौकीदारों को मिली आवश्यक सामग्री, पुलिस अधीक्षक ने दिए सतर्कता के निर्देश AAP नेता Deepak Singla गिरफ्तार, बैंक लोन फ्रॉड मामले में दिल्ली-गोवा में ED की छापेमारी
Home » ट्रेंडिंग » AAP नेता Deepak Singla गिरफ्तार, बैंक लोन फ्रॉड मामले में दिल्ली-गोवा में ED की छापेमारी

AAP नेता Deepak Singla गिरफ्तार, बैंक लोन फ्रॉड मामले में दिल्ली-गोवा में ED की छापेमारी

Facebook
X
WhatsApp

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता Deepak Singla को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली और गोवा में कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की गई। घंटों तक चली पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने सिंगला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली और गोवा में कई ठिकानों पर छापेमारी

सोमवार सुबह ईडी की टीम दिल्ली के साथ-साथ गोवा में भी कई स्थानों पर पहुंची। जांच एजेंसी ने बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान दीपक सिंगला से लंबे समय तक पूछताछ की गई।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सिंगला कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और कुछ सवालों को टालते रहे। इसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

दीपक सिंगला दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं। वह गोवा में पार्टी के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में भी ईडी ने जांच के तहत उनके घर पर छापा मारा था।

आतिशी ने कार्रवाई को गोवा चुनाव से जोड़ा

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दीपक सिंगला पर हुई कार्रवाई को गोवा चुनाव से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गोवा में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ईडी की छापेमारी की गई है।

आतिशी ने आरोप लगाया कि गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं के यहां भी छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि बंगाल की तरह गोवा में भी आम आदमी पार्टी का डेटा चोरी करने की कोशिश की जा रही है।

9 दिन में ‘आप’ के दूसरे बड़े नेता की गिरफ्तारी

दीपक सिंगला की गिरफ्तारी से पहले 9 मई को ईडी ने पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को एक अलग मामले में गिरफ्तार किया था। 9 दिनों के भीतर आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेताओं पर हुई कार्रवाई के बाद पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है।

पार्टी का आरोप है कि विपक्षी नेताओं को चुनाव के दौरान एजेंसियों के जरिए निशाना बनाया जा रहा है और यह राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है।

सौरभ भारद्वाज बोले- जहां चुनाव, वहां ED-CBI की कार्रवाई

दीपक सिंगला के खिलाफ हुई छापेमारी पर आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होते हैं, वहां विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की कार्रवाई बढ़ जाती है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “यह पूरे देश के सामने साफ होता जा रहा है। 2025 में दिल्ली में चुनाव थे, इसलिए 2022, 2023 और 2024 में दिल्ली के नेताओं पर ईडी-सीबीआई की कार्रवाई हुई। मंत्रियों, सांसदों और मुख्यमंत्री तक को गिरफ्तार किया गया। बंगाल में चुनाव के दौरान वहां भी लगातार ईडी की कार्रवाई देखने को मिली। अब पंजाब और गोवा में चुनाव हैं, इसलिए वहां छापेमारी हो रही है।”

उन्होंने कहा कि गोवा के सह प्रभारी दीपक सिंगला के दिल्ली और गोवा स्थित ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है और पूरा देश यह देख रहा है कि जहां चुनाव होते हैं, वहां विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई तेज हो जाती है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें