Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या » Ayodhya News: अयोध्या में खड़े ट्रक से टकराई जनरथ बस, दो यात्रियों की मौत; 16 घायल

Ayodhya News: अयोध्या में खड़े ट्रक से टकराई जनरथ बस, दो यात्रियों की मौत; 16 घायल

Facebook
X
WhatsApp

Ayodhya News: अयोध्या में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ से गोरखपुर जा रही जनरथ बस सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह दुर्घटना थाना रौनाही क्षेत्र के जगनपुर के पास हुई। पुलिस के अनुसार हादसा खड़े ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुआ बताया जा रहा है।

मौके पर दो यात्रियों की मौत

थाना रौनाही के उपनिरीक्षक आलोक यादव ने बताया कि लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही रोडवेज जनरथ बस सड़क किनारे खड़े बड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी। हादसे में कुशीनगर के अहिरौला निवासी साबिर और लखनऊ के गोमतीनगर निवासी सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।

16 घायल, नौ यात्रियों की हालत गंभीर

इस हादसे में 16 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें नौ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में मानसी, सूर्यांशु कुशवाहा, आसमा, शशिप्रकाश, सतीशचंद्र, देवेंद्र मिश्र, शादाब खान, दीपक, नेहा, विमला देवी, समीर खान, सोनू कुमार, विमल शर्मा, जनार्दन, हरिशंकर और सुरेश शामिल हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। साथ ही घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे को देखते हुए जिला अस्पताल में हाई अलर्ट घोषित किया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉ. वीरेंद्र वर्मा और फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव ने मिलकर घायलों का उपचार किया।

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस के अनुसार मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, मामूली रूप से घायल यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें