Translate Your Language :

Home » झारखंड » Jharkhand: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों का डीए 9% तक बढ़ा, हजारों कर्मियों और पेंशनभोगियों को राहत

Jharkhand: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों का डीए 9% तक बढ़ा, हजारों कर्मियों और पेंशनभोगियों को राहत

Facebook
X
WhatsApp

Jharkhand: केंद्रीय कर्मचारियों को साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ता (DA) के ऐलान का इंतजार है। माना जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर महीने में केंद्र सरकार डीए को लेकर घोषणा कर सकती है। इसी बीच कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब झारखंड सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर बड़ा तोहफा दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड में 9 प्रतिशत तक बढ़ा महंगाई भत्ता

झारखंड सरकार की कैबिनेट ने सातवें वेतनमान के तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, छठे वेतनमान के तहत डीए को 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत किया गया है, यानी इसमें 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

सबसे बड़ी राहत पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों को मिली है। पांचवें वेतनमान में महंगाई भत्ता 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी कर्मचारियों के भत्ते में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा।

अरुणाचल प्रदेश ने भी बढ़ाया डीए

6 मई को अरुणाचल प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए और डीआर में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।

यह फैसला 69,248 नियमित कर्मचारियों पर लागू होगा। इनमें अरुणाचल प्रदेश सरकार के अधीन कार्यरत अखिल भारतीय सेवा अधिकारी, राज्य सरकार में प्रतिनियुक्ति पर आए केंद्र सरकार के कर्मचारी और राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारी शामिल हैं।

तमिलनाडु सरकार पर बढ़ेगा ₹1,230 करोड़ का अतिरिक्त बोझ

14 मई को तमिलनाडु सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी, जिसके बाद महंगाई भत्ता मूल वेतन का 60 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर ₹1,230 करोड़ का अतिरिक्त वार्षिक खर्च आएगा। करीब 16 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों, व्यक्तिगत पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिलेगा।

14 मई को बिहार सरकार ने भी छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर में 5 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसके तहत महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएगी।

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ने भी दी राहत

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। इस फैसले से प्रदेश के करीब आठ लाख राज्य कर्मचारियों और चार लाख पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा। डीए बढ़ने से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें