Translate Your Language :

Home » ट्रेंडिंग » 50 डिग्री तापमान में देशी जुगाड़ से कार बनी ‘शिमला’, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

50 डिग्री तापमान में देशी जुगाड़ से कार बनी ‘शिमला’, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Facebook
X
WhatsApp

देश में बढ़ती गर्मी के बीच एक कार ड्राइवर का अनोखा देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भीषण गर्मी और लू के बीच जहां कई लोगों की कार का एयर कंडीशनर सही तरीके से ठंडक नहीं दे पा रहा, वहीं इस जुगाड़ ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में दावा किया गया है कि इस उपाय से कार के अंदर “शिमला जैसी कूलिंग” महसूस होने लगती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वीडियो में दिखा अनोखा तरीका

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कार के आगे बोनट पर पानी छिड़कने का खास इंतजाम किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इससे कार के एसी की कूलिंग क्षमता बढ़ जाती है और गाड़ी जल्दी ठंडी होने लगती है। करीब 50 सेकंड के इस वीडियो में कार ड्राइवर पूरे आत्मविश्वास के साथ इस जुगाड़ के बारे में जानकारी देता नजर आता है।

वीडियो में मौजूद पैसेंजर भी इस तरीके को टेस्ट करते हैं और हैरानी जताते हुए कहते हैं कि हवा तुरंत ठंडी महसूस हो रही है। ड्राइवर बार-बार अपनी कैची लाइन “शिमला जैसी कूलिंग” दोहराता है, जिससे वीडियो देखने वालों के बीच भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

नोएडा पहुंचकर करवाया जुगाड़

वीडियो में जुगाड़ तैयार करने वाले व्यक्ति और कार ड्राइवर के बीच बातचीत भी सुनाई देती है। ड्राइवर बताता है कि उसे किसी ने इस उपाय के बारे में बताया था, जिसके बाद वह नोएडा से इस जुगाड़ को करवाने पहुंचा।

ड्राइवर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहता है कि पहले कार में बिल्कुल भी कूलिंग नहीं आ रही थी, लेकिन इस उपाय के बाद एसी जबरदस्त ठंडक देने लगा है। वह मजाकिया अंदाज में यह भी कहता है कि अब उसे अगले तीन-चार महीने तक एसी की सर्विसिंग कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सोशल मीडिया पर जमकर मिल रही प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो एक्स पर “नाइटमेयर्स ऑफ हेटर्स” नामक यूजर द्वारा साझा किया गया है। शाम करीब 7:30 बजे पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 34 हजार लोग देख चुके हैं और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जुगाड़ से बड़े-बड़े काम भी हो जाते हैं। जहां बड़े खर्च होते हैं, वहां सस्ते में काम बन जाता है। गर्मी में ड्राइवर भाई बहुत परेशान रहते हैं।”

वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, “देसी जुगाड़ लगाने में लोग बहुत आगे रहते हैं। उनके दिमाग में ऐसे-ऐसे उपाय आते हैं कि लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गर्मी चाहे दिल्ली की हो या हैदराबाद की, इलाज देसी ही काम आता है।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें