Translate Your Language :

Breaking News
Azamgarh News: आजमगढ़ में फर्जी टीटी गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर 9.63 लाख रुपये की ठगी Delhi News: पाकिस्तान से जुड़ी आतंकी साजिश पर NIA का बड़ा एक्शन, यूपी-बिहार समेत चार राज्यों में 12 ठिकानों पर छापेमारी Success Story: 3 बार रिजेक्ट हुआ था वीजा, पिता की जिद ने बदली किस्मत; आज कानपुर के संजय मेहरोत्रा हैं सिलिकॉन वैली के बड़े नाम Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी से सेल्फी मांगने पर मजबूर हुए जस्टिन लेंगर, कहा- जिंदगी में सिर्फ दूसरी बार किया ऐसा Hamirpur News: हमीरपुर में निर्माणाधीन बेतवा पुल की स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका वीरेंद्र सचदेवा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संभाल सकते हैं मोर्चा

Home » उत्तर प्रदेश » हमीरपुर » Hamirpur News: हमीरपुर में निर्माणाधीन बेतवा पुल की स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Hamirpur News: हमीरपुर में निर्माणाधीन बेतवा पुल की स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Facebook
X
WhatsApp

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कुरारा थाना क्षेत्र में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन कंडौर-मोराकांदर पुल का एक हिस्सा तेज आंधी और तूफान के दौरान ढह गया। हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तेज आंधी-तूफान के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कुरारा थाना क्षेत्र में बेतवा नदी पर कंडौर-मोराकांदर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रात में अचानक तेज आंधी और तूफान आ गया। खराब मौसम के बीच निर्माणाधीन पुल की सटरिंग ढह गई, जिसके साथ स्लैब और पुल की कोठी भी नीचे गिर गई।

हादसे के समय पुल पर कार्य जारी था। आंधी-पानी के अलर्ट के बावजूद रात में काम चल रहा था। इसी दौरान कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। मलबे में दबने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोग दबे हो सकते हैं, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य को तेज गति से चलाया जा रहा है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान में जुटी हुई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हमीरपुर के जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि निर्माणाधीन पुल की सटरिंग, स्लैब और कोठी गिरने से दुर्घटना हुई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। मृतकों और प्रभावित लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्ट: प्रतीक तिवारी

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें