Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » गाज़ियाबाद » UP News: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, असद के बाद अब 13 साल की बच्ची संग रेप करने वाले सिराज ने खाई गोली

UP News: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, असद के बाद अब 13 साल की बच्ची संग रेप करने वाले सिराज ने खाई गोली

Facebook
X
WhatsApp

UP News:  गाजियाबाद में ताबड़तोड़ एनकाउंटर चल रहा है। सूर्या हत्याकांड के बाद अब लोनी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भी पुलिस की गोली खानी पड़ी है। पुलिस ने आरोपी सिराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में एक महिला रहती हैं। उन्होंने ने 30 मई पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे धर्म के युवक सिराज ने तीन महीने पहले मौका पाकर उनकी 13 साल की बेटी के साथ रेप किया।

आरोप है कि सिराज ने बच्ची को धमकी दी थी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। महिला ने बताया की तबीयत बिगड़ने पर जब वह बेटी को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची तो उन्हें पता चला कि बच्ची के साथ क्या गलत हुआ है। घर जाकर बेटी से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

पीड़िता के घर पहुंचे थे विधायक

घटना की सूचना मिलने पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस की टीम सूचना पर सेवाधाम टीला मोड़ रोड पर वाहनों की जांच में जुटी थी। इस दौरान टीम ने एक स्कूटी पर आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया।

पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली

युवक स्कूटी को मोड़कर जीडीए ग्राउंड की तरफ भागने लगा। भागते समय संतुलन बिगड़ने से स्कूटी गिर गई। पुलिस को अपनी ओर आता देख युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग की पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में युवक के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस पुलिस को मौके से एक तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई।

कबूल किया गुनाह

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिराज निवासी अमित विहार थाना लोनी बॉर्डर बताया। आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें