Translate Your Language :

Breaking News
Noida News: नोएडा में दो जगह भीषण आग से मचा हड़कंप, हाईराइज सोसाइटी और रेस्टोरेंट में फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यू Karnataka News: कर्नाटक में कैबिनेट गठन के बाद बढ़ा विवाद, मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा West Bengal: ममता बनर्जी को राहत! बागी विधायकों के गुट में ही उभरे मतभेद, नेतृत्व को लेकर बढ़ा विवाद Punjab News: मोहाली में सनसनीखेज हत्याकांड: ऑफिस में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा का ‘मिशन क्लीन-अप’ तेज, संगठनात्मक पदों से इस्तीफों का दौर; आलोक रंजन की निगरानी में नई टीम सक्रिय Jalaun News: दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ अपहृत युवक, जालौन पुलिस ने 48 घंटे में किया मामले का खुलासा
Noida News: नोएडा में दो जगह भीषण आग से मचा हड़कंप, हाईराइज सोसाइटी और रेस्टोरेंट में फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यू Karnataka News: कर्नाटक में कैबिनेट गठन के बाद बढ़ा विवाद, मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा West Bengal: ममता बनर्जी को राहत! बागी विधायकों के गुट में ही उभरे मतभेद, नेतृत्व को लेकर बढ़ा विवाद Punjab News: मोहाली में सनसनीखेज हत्याकांड: ऑफिस में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा का ‘मिशन क्लीन-अप’ तेज, संगठनात्मक पदों से इस्तीफों का दौर; आलोक रंजन की निगरानी में नई टीम सक्रिय Jalaun News: दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ अपहृत युवक, जालौन पुलिस ने 48 घंटे में किया मामले का खुलासा
Home » पंजाब » Punjab News: मोहाली में सनसनीखेज हत्याकांड: ऑफिस में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Punjab News: मोहाली में सनसनीखेज हत्याकांड: ऑफिस में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Facebook
X
WhatsApp

Punjab News: पंजाब के मोहाली में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने निजी कंपनी के कार्यालय में काम कर रही युवती पर चाकू से बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर ब्रेकअप से परेशान था और इसी वजह से उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तीन साल से अधिक समय तक रिलेशनशिप में थे दोनों

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की पहचान 39 वर्षीय हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी के रूप में हुई है। वहीं, मृतक युवती की पहचान 30 वर्षीय डिंपल के रूप में हुई है, जो पटियाला की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि दोनों तीन साल से अधिक समय तक रिश्ते में रहे थे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हरजिंदर सिंह मान ब्रेकअप के बाद मानसिक रूप से परेशान था और इस रिश्ते से बाहर नहीं निकल पा रहा था। बताया जा रहा है कि उसने कई बार डिंपल से दोबारा बातचीत शुरू करने और संबंध सुधारने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। जांचकर्ताओं के अनुसार, इसी बात को लेकर वह लगातार तनाव में था।

बहस के बाद किया हमला

अधिकारियों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना से पहले दोनों के बीच कार्यालय में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बहस बढ़ने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर डिंपल पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि डिंपल अपनी सीट पर बैठकर काम कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी अचानक पीछे से पहुंचा और उन पर चाकू से वार करने लगा। अचानक हुए हमले से घबराई युवती अपनी जान बचाने के लिए कार्यालय के बीच हिस्से की ओर भागी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

कर्मचारियों के सामने जारी रहा हमला

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवती कार्यालय के मुख्य हिस्से तक पहुंच गई थी, जहां गेट के पास आरोपी ने उसे फिर पकड़ लिया और दोबारा हमला करने लगा। इस दौरान डिंपल लगातार खुद को बचाने का प्रयास करती रहीं। कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारी भी उन्हें बचाने के लिए आगे आए, लेकिन आरोपी ने चाकू दिखाकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

इस हत्याकांड के बाद आरोपी हरजिंदर सिंह मान ने कथित तौर पर खुद को भी मारने की कोशिश की। घटना से घबराए कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी और पीड़िता दोनों गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। दोनों को तत्काल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी हरजिंदर सिंह मान का इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें