Home » उत्तर प्रदेश » हमीरपुर » Hamirpur News: हमीरपुर में मौसम को लेकर प्रशासन अलर्ट, भारी बारिश और तेज हवाओं पर विशेष निगरानी

Hamirpur News: हमीरपुर में मौसम को लेकर प्रशासन अलर्ट, भारी बारिश और तेज हवाओं पर विशेष निगरानी

Facebook
X
WhatsApp

Hamirpur News: भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियों को देखते हुए हमीरपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर जनपद के सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संभावित भारी एवं बहुत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रशासन ने नदी-नालों के जलस्तर के साथ निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी किनारे बसे गांवों, प्रमुख मार्गों, पुल-पुलियों और रपटों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों को मौसम की स्थिति के अनुसार तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ चौकियों और नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखने के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों एवं नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राजस्व और पुलिस टीमों तथा बचाव दलों को भी तैयार रखने को कहा गया है।

संवेदनशील गांवों में लेखपाल, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और स्थानीय स्वयंसेवकों के माध्यम से लोगों तक मौसम एवं बाढ़ से संबंधित चेतावनियां समय से पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति में लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

प्रशासन ने आम लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से आवागमन नहीं करने की अपील की है। साथ ही मानकविहीन या असुरक्षित नावों के इस्तेमाल से बचने को कहा गया है।

जलमग्न अथवा तेज बहाव वाले मार्गों पर आवागमन को नियंत्रित करने और लोगों को जोखिम वाले स्थानों पर जाने से रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों तथा जर्जर भवनों के आसपास जाने से बचने के लिए जागरूक करने को भी कहा गया है।

नाव, मोटरबोट और मेडिकल टीम समेत राहत संसाधन तैयार

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि आवश्यकता की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए नाव, मोटरबोट, लाइफ जैकेट, रस्सी, प्रकाश व्यवस्था, एंबुलेंस और मेडिकल टीम समेत सभी जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध रहें।

तहसीलों में स्थापित बाढ़ चौकियों और बाढ़ शरणालयों को आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जा सके।

नगर निकाय और पंचायती राज विभाग को जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने, नालों की सफाई और पंपिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पेयजल की शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग को आवश्यक दवाओं, चिकित्सा दल, पशुचारा और पशु चिकित्सा सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया है।

आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के निर्देश

जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आपात स्थिति की जानकारी मिलने पर घटना का स्थान, प्रभावित क्षेत्र अथवा प्रभावित व्यक्तियों की संख्या और उपलब्ध कराई गई सहायता से संबंधित सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाए।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें