US Open: अमेडिकन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दौरान एक बेहद हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है, जहां खेल के बीच में ही लाइव मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया। दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का मुकाबला चल रहा था, तभी दर्शक दीर्घा से आ रही अजीब और तेज बदबू ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया। स्थिति इतनी असहज हो गई कि स्टार खिलाड़ी को खुद अंपायर के पास जाकर इसकी शिकायत दर्ज करानी पड़ी और खेल को रोकना पड़ा।
यह अजीबोगरीब घटना लुइस आर्मस्ट्रॉन्ग स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता के दौरान हुई, जब आर्यना सबालेंका और कामिला राखिमोवा आमने-सामने थीं। मैच अपने रोमांचक मोड़ पर था और खिलाड़ी पूरी तरह फोकस करने की कोशिश कर रहे थे, तभी स्टैंड्स से मारिजुआना यानी गांजे की तेज गंध हवा में फैलने लगी। कोर्ट पर सर्विस कर रही सबालेंका का ध्यान इस तेज बदबू की वजह से बार-बार भटक रहा था, जिससे उनकी एकाग्रता टूटने लगी।
Aryna Sabalenka had to speak to the umpire mid-match at the U.S. Open due to someone smoking weed:
“Someone is smoking weed. Do you mind? Because it’s so strong.”
pic.twitter.com/Fx2JnzZ6QN— The Tennis Letter (@TheTennisLetter) September 4, 2026
परेशान होकर वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने तुरंत चेयर अंपायर का रुख किया और स्टैंड्स की तरफ इशारा करते हुए अपनी आपत्ति जताई। उन्होंने अंपायर से साफ शब्दों में कहा कि कोई दर्शक आसपास गांजा पी रहा है और इसकी गंध इतनी तीव्र है कि खेल पर ध्यान केंद्रित करना नामुमकिन हो रहा है। खिलाड़ी की गंभीर शिकायत को देखते हुए अंपायर ने तुरंत एक्शन लिया और स्टेडियम के सुरक्षा स्टाफ को तुरंत स्टैंड्स की तरफ मु मुआयना करने के लिए रवाना किया।
स्टेडियम के कर्मचारियों ने तुरंत हरकत में आते हुए दर्शक दीर्घा में जाकर उस जगह की तलाश शुरू की जहां से यह महक आ रही थी। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मैच को कुछ समय के लिए बाधित करना पड़ा, जिससे मैदान पर कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि सुरक्षा कर्मियों द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के बाद मुकाबले को दोबारा शुरू किया गया और खिलाड़ियों ने फिर से अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इस अजीब घटना को लेकर चर्चाएं गर्म रहीं और सबालेंका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि ऐसा ही माहौल रहा तो वे भी इसके असर में आ जाएंगी। हालांकि इन तमाम बाधाओं और ड्रामे का असर बेलारूस की इस दिग्गज खिलाड़ी के प्रदर्शन पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म का परिचय देते हुए मुकाबला अपने नाम किया और टूर्नामेंट के अगले यानी चौथे दौर में धमाकेदार तरीके से प्रवेश कर लिया।











