Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News : बाराबंकी के देवा शरीफ को लेकर उठा ऐतिहासिक विवाद, जांच की उठी मांग

Barabanki News : बाराबंकी के देवा शरीफ को लेकर उठा ऐतिहासिक विवाद, जांच की उठी मांग

Barabanki News : बाराबंकी के देवा शरीफ को लेकर उठा ऐतिहासिक विवाद, जांच की उठी मांग
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : जनपद के प्रसिद्ध देवा शरीफ परिसर को लेकर एक बार फिर ऐतिहासिक दावे और जांच की मांग सामने आई है। कुछ स्थानीय नागरिकों एवं एक संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित प्रार्थना पत्र भेजकर परिसर की ऐतिहासिक, पुरातात्विक और विधिक जांच कराने की मांग की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ज्ञापन में दावा किया गया है कि देवा शरीफ मस्जिद परिसर पूर्वकाल में भगवान महादेव के मंदिर के रूप में स्थापित था। पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं और मत प्रचलित हैं, जिससे जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसी परिस्थिति में सक्षम प्राधिकरण अथवा पुरातत्व विभाग से निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराए जाने की आवश्यकता बताई गई है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि जांच पारदर्शी तरीके से कराई जाती है तो इससे तथ्य स्पष्ट होंगे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहायता मिलेगी। संगठन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस मामले में न्यायसंगत एवं पारदर्शी निर्णय सुनिश्चित किया जाए।

महाराणा प्रताप सेना द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक अभियानों का हवाला देते हुए इसे उसी क्रम की एक पहल बताया गया है। ज्ञापन में 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब देने की अपेक्षा जताई गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर न्यायालय की शरण ली जा सकती है।देवा शरीफ परिसर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इस प्रकार की मांग को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।हालांकि, इस संबंध में जिला प्रशासन या राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें