Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अवैध पटरी दुकानों का फैलता जाल, हादसों को दे रहा खुला न्योता

Barabanki News: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अवैध पटरी दुकानों का फैलता जाल, हादसों को दे रहा खुला न्योता

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: NH 27 लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जगह-जगह सड़क किनारे सजी मानक विहीन दुकानों ने यातायात व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। पटरी पर कुकुरमुत्तों की तरह उगी इन दुकानों में गुड्डा-गुड़िया सहित अन्य सामान का व्यापार खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धंधा आखिर किसकी अनुमति से संचालित हो रहा है, यह स्पष्ट नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चौकी आवास विकास क्षेत्र के पास स्थिति गंभीर

मामला किसी दूरस्थ इलाके का नहीं, बल्कि चौकी आवास विकास के कुरौली दारापुर के पास हाईवे किनारे का है। यहां सड़क की पटरी पर अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं, जिनके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। चार पहिया वाहन इन दुकानों से सामान खरीदने के लिए हाईवे पर ही खड़े हो जाते हैं।

इस कारण दोपहिया वाहन चालकों को बीच सड़क से होकर निकलना पड़ता है। ऐसे में यदि पीछे से कोई तेज रफ्तार वाहन आ जाए तो दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थिति किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है।

बताया जा रहा है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित की जा चुकी हैं। पिछले महीने भी इसे प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाईवे प्रबंधन की प्राथमिकता टोल टैक्स तक सीमित दिखाई दे रही है, क्योंकि वह आय का प्रमुख स्रोत है। सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण जैसे मुद्दे नजरअंदाज किए जा रहे हैं।

दुकानदारों की पहचान पर भी सवाल

इन दुकानों को संचालित करने वाले लोगों की पहचान को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह लोग कहां के निवासी हैं और किस आधार पर यहां व्यापार कर रहे हैं, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई इनसे पूछताछ करने की कोशिश करता है तो ये लोग आक्रामक हो जाते हैं। यहां तक कि पुरुष पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपशब्दों का प्रयोग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है और महिला को आगे कर दिया जाता है, जिससे स्थिति असहज हो जाती है।

हाईवे किनारे इस प्रकार की अव्यवस्थित और मानक विहीन दुकानों का संचालन न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। इसके बावजूद न तो संबंधित अधिकारी खुलकर बात करने को तैयार हैं और न ही अब तक किसी प्रभावी कार्रवाई के संकेत मिले हैं।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक हाईवे पर यूं ही अव्यवस्था का आलम बना रहेगा और जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आएंगे।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें