Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » बरेली » Bareilly News: बरेली के मीरगंज में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवती की मौत, सामने आ रही स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता

Bareilly News: बरेली के मीरगंज में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवती की मौत, सामने आ रही स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता

A girl died due to the negligence of a quack doctor
Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: बरेली के मीरगंज कस्बे में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने एक बार फिर इलाके की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है। ठिरिया खुर्द गांव की रहने वाली 20 वर्षीय नसीम की एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण मौत हो गई। बाजार में खरीदारी करने आई नसीम की तबीयत बिगड़ने पर उसे पास के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां बिना किसी जांच के उसे आधी बोतल ग्लूकोज चढ़ा दी गई। इसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिना जांच के हुआ इलाज

जानकारी के मुताबिक, नसीम अपनी सहेली के साथ मीरगंज के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी कर रही थी। इसी दौरान उसे चक्कर आने लगे और उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी सहेली उसे पास ही के एक कथित निजी क्लीनिक ले गई, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने बिना कोई चिकित्सीय परीक्षण किए ग्लूकोज लगा दिया। लेकिन नसीम की तबीयत में कोई सुधार नहीं आया, उल्टा उसकी स्थिति और गंभीर हो गई।

जब नसीम की हालत और बिगड़ी तो उसकी सहेली ने परिजनों को फोन करके सूचना दी। परिजन आनन-फानन में पहुंचे और उसे मीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कार्रवाई की कोई पहल नहीं

घटना के बाद नसीम के परिजन गहरे सदमे में हैं। उन्होंने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई किए बिना शव को घर ले जाना बेहतर समझा। पुलिस को भी इस मामले की सूचना देरी से मिल सकी, जिससे जांच में जटिलताएं आने की आशंका है। इस घटना ने मीरगंज इलाके में काम कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हर गली में हैं ऐसी ‘क्लिनिक’

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मीरगंज कस्बे और आसपास के गांवों में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। हर गली-मोहल्ले में बिना किसी योग्यता और लाइसेंस के लोग क्लीनिक चला रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग को इस बात की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

– बरेली मीरगंज संवाददाता लादेन मंसूरी की रिपोर्ट

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें