Translate Your Language :

Breaking News
Delhi: केजरीवाल समेत 6 AAP नेताओं को हाई कोर्ट का नोटिस, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ टिप्पणी मामले में अवमानना कार्यवाही West Bengal: अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर वाला पत्र खारिज, बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर विवाद गहराया ट्विशा शर्मा केस: पोस्टमार्टम में बड़ी लापरवाही, सबूतों पर उठे सवाल; जांच में सामने आईं कई नई बातें क्या भारत में शुरू हो गया पेट्रोल संकट? चंडीगढ़ के पेट्रोल पंप पर लगे नोटिस से मचा हड़कंप, दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम Baghpat News: बागपत में युवक की बेरहमी से पिटाई, सरेआम गुंडागर्दी का CCTV वीडियो वायरल Kushinagar News: राष्ट्रहित में बुलियन खरीद से बचने की अपील, कुशीनगर में सर्राफा व्यापारियों संग हुई उच्चस्तरीय बैठक

Home » उत्तर प्रदेश » बरेली » Bareilly News: थाना प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने किया पैदल गश्त, आम जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Bareilly News: थाना प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने किया पैदल गश्त, आम जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: गुरुवार को कोतवाली मीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने पुलिस बल के साथ मीरगंज कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और तलाशी भी ली। इस पहल से एक ओर जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय नागरिकों को पुलिस की सक्रियता से सुरक्षा का एहसास हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने बताया कि, “हमारे लिए यह बहुत ज़रूरी है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रहे और अपराधों पर अंकुश लगे। इसी उद्देश्य से हम प्रतिदिन पैदल गश्त और रात्रि गश्त कर रहे हैं।” उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को भी इस कार्य में सक्रिय रूप से जुटने के लिए प्रेरित किया।

गश्त के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ एसएसआई मनीष कुमार यादव, एसआई हरकिशोर मौर्य, एसआई जयप्रकाश और थाने के अन्य कांस्टेबल भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने बाजारों, मुख्य चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी।

इस पहल से न केवल क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का अहसास हुआ, बल्कि पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता को भी सराहा गया। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि इससे मीरगंज क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस से अपील की कि इस प्रकार की गश्त लगातार जारी रखी जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने भी आश्वासन दिया कि पुलिस की यह सक्रियता निरंतर जारी रहेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता – लादेन मंसूरी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें