Home » दिल्ली » Delhi News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा हंगामा, प्रदर्शन बैन के बीच सौरव दास और आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में

Delhi News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा हंगामा, प्रदर्शन बैन के बीच सौरव दास और आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में

Delhi police detains leaders at Jantar Mantar
Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले के बीच एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला है. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को तड़के कार्रवाई करते हुए जंतर-मंतर पर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया है. इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरव दास के साथ-साथ पार्टी के नेशनल स्पोक्सपर्सन आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है. ये सभी नेता और उनके साथ आए लगभग 20 वॉलंटियर्स सुबह-सवेरे अचानक जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट साइट के अंदर दाखिल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए यह कदम उठाया.

प्रशासन की ओर से यह सख्त कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब गृह मंत्रालय द्वारा जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन या धरने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है. इसके बावजूद नेताओं का वहां पहुंचना और प्रदर्शन का प्रयास करना सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन सभी लोगों पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन दोबारा कब्जा करने की कोशिश करने का गंभीर आरोप है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमों के मुताबिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि यह पूरी घटनाक्रम देश की राजधानी में हाल ही में हुए इंडिया गठबंधन के मार्च के ठीक बाद सामने आया है. गठबंधन के उस मार्च के सिलसिले में भी दिल्ली पुलिस पहले ही दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर चुकी है, जिससे शहर का राजनीतिक और सुरक्षा माहौल लगातार गर्माया हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें