Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: लखनऊ में फिर से पोस्टर पॉलिटिक्स, भाजपा ने अखिलेश यादव पर लगाए ‘ब्राह्मण विरोधी’ होने के आरोप

Lucknow News: लखनऊ में फिर से पोस्टर पॉलिटिक्स, भाजपा ने अखिलेश यादव पर लगाए ‘ब्राह्मण विरोधी’ होने के आरोप

Poster War in UP Politics
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ की सड़कों पर इन दिनों एक बार फिर राजनीतिक पोस्टरों की भरमार देखने को मिल रही है। इस बार निशाने पर हैं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी की अगुवाई में लगाए गए पोस्टरों में अखिलेश यादव को ‘ब्राह्मण विरोधी’ बताया गया है। यह विवाद समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल द्वारा उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को लेकर की गई एक सोशल मीडिया टिप्पणी के बाद और तेज हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंगलवार को लखनऊ के प्रमुख चौराहों—जैसे 1090 चौराहा और डिप्टी सीएम के आवास के पास—पर लगाए गए इन पोस्टरों में सपा अध्यक्ष को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया है। पोस्टर में अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा गया है: “अखिलेश यादव को भगाना है, ब्राह्मणों का सम्मान बचाना है।” साथ ही पोस्टर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की तस्वीर भी छपी है और लिखा गया है: “ब्राह्मण बृजेश पाठक जी के सम्मान में, युवा मोर्चा मैदान में।”

इस पोस्टर वॉर की शुरुआत बीते शनिवार को हुई, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। उस समय भी भाजपा की ओर से आरोप लगाए गए थे कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा ब्राह्मणों के खिलाफ है। उसके बाद मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने पोस्टर लगवाकर विरोध को नए आयाम पर पहुंचाया।

पोस्टर में एक तीखी चेतावनी भी दी गई है: “बहुत हो चुकी मक्कारी, बहुत हो चुका ब्राह्मण विरोधी खेल… समझा दो अपने ब्राह्मण विरोधी एजेंटों को वरना खुल जाएगा पूरा जातिवाद का खेल।” इस संदेश के जरिए न सिर्फ समाजवादी मीडिया सेल की आलोचना की गई है, बल्कि पार्टी अध्यक्ष को सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, यह केवल विरोध नहीं बल्कि ब्राह्मण समुदाय के सम्मान की रक्षा का सवाल है। वहीं, अब तक समाजवादी पार्टी की ओर से इस विवाद या लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें