Lucknow News: नवाबों के शहर लखनऊ में शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जब अभिनेता अंशुमान पुष्कर और अभिनेत्री महवश अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘सतरंगी बदले का खेल’ के प्रमोशन के लिए शहर पहुंचे। कलाकारों ने सीरीज़ के खास रंग-बिरंगे टेंपो के साथ अनोखे अंदाज़ में प्रचार किया, जिसने शहरवासियों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया।
‘सतरंगी’ टेंपो बना आकर्षण का केंद्र
प्रमोशनल इवेंट के दौरान अंशुमान पुष्कर और महवश ने सीरीज़ में दिखाए गए विशेष ‘सतरंगी’ टेंपो के साथ फोटोशूट कराया। लखनऊ की सड़कों पर घूमता यह रंगीन टेंपो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। शहर के कई इलाकों में लोगों ने कलाकारों का स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

इस दौरान दोनों कलाकारों ने लखनऊ की संस्कृति, तहज़ीब और खानपान का भी आनंद लिया। फैंस में सीरीज़ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने कलाकारों से मुलाकात कर अपनी खुशी जाहिर की।
ग्रामीण उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी
‘सतरंगी बदले का खेल’ ग्रामीण उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित सीरीज़ है। इसमें बदला, सत्ता, वफादारी और संघर्ष की कहानी को प्रभावशाली अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। भावनाओं और रिश्तों की जटिलताओं से भरी यह कहानी दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का दावा करती है।

कलाकारों ने साझा किया अनुभव
अभिनेता अंशुमान पुष्कर ने कहा कि लखनऊ के लोगों का प्यार और अपनापन हमेशा याद रहेगा। वहीं अभिनेत्री महवश ने कहा कि लखनऊ की तहज़ीब और यहां के लोगों का स्नेह उन्हें हर बार खास एहसास देता है। उन्होंने बताया कि टेंपो फोटोशूट के जरिए सीरीज़ की भावना को बेहद खूबसूरत तरीके से दर्शाने की कोशिश की गई है।
Author: Shivam Verma
Description










