Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » मध्यप्रदेश » Panna News : नवागत कलेक्टर ऊषा परमार ने सड़क हादसे के बाद तत्परता दिखाई, दिए मरम्मत के निर्देश

Panna News : नवागत कलेक्टर ऊषा परमार ने सड़क हादसे के बाद तत्परता दिखाई, दिए मरम्मत के निर्देश

Panna News : नवागत कलेक्टर ऊषा परमार ने सड़क हादसे के बाद तत्परता दिखाई, दिए मरम्मत के निर्देश
Facebook
X
WhatsApp

स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश
रिपोर्टर: सचिन कुमार मिश्रा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Panna News : पन्ना जिले में पहाड़ीखेरा मार्ग स्थित जनकपुर के पास बने गहरे गड्ढों ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। सोमवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बची। स्थानीय लोगों द्वारा इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिसकी सूचना पन्ना की नवागत कलेक्टर ऊषा परमार तक पहुंची।

कलेक्टर ने दिए तत्काल मरम्मत के आदेश

कलेक्टर ऊषा परमार ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को गड्ढों की तत्काल मरम्मत के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आगामी शरद पूर्णिमा के अवसर पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सड़क को दुरुस्त किया जाना अनिवार्य है।

बारिश और भारी वाहनों ने किया सड़क का हाल खराब

जानकारी के अनुसार, यह सड़क रेल विभाग द्वारा अस्थाई रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए बनाई गई थी, लेकिन हाल ही में हुई झमाझम बारिश और बड़े वाहनों की लगातार आवाजाही के चलते यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन चौकस

धामी समाज का विशेष पर्व शरद पूर्णिमा, पन्ना जिले में बड़े उत्साह से मनाया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में सड़क की यह स्थिति दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे सकती है। स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर द्वारा उठाए गए त्वरित कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन आगे भी इस तरह की समस्याओं पर संवेदनशीलता से कार्य करेगा।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें