Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » बिहार » Sanjay Jha on seat sharing:’नीतीश का काम बोल रहा है…’ – सीट शेयरिंग पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश को बताया NDA का चेहरा

Sanjay Jha on seat sharing:’नीतीश का काम बोल रहा है…’ – सीट शेयरिंग पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश को बताया NDA का चेहरा

Sanjay Jha on seat sharing:'नीतीश का काम बोल रहा है...' – सीट शेयरिंग पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश को बताया NDA का चेहरा
Facebook
X
WhatsApp

Sanjay Jha on seat sharing : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ‘बिहार फर्स्ट’ मंच से बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को किसी चुनौती का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जानती है कि राज्य को अराजकता से निकालकर किसने विकास की राह पर डाला, और अब लोग राज्य का भविष्य फिर उसी हाथों में सौंपना चाहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

30 साल का रोडमैप, 5 साल की नहीं होगी ये लड़ाई

संजय झा ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ़ अगली सरकार के 5 साल तय नहीं करेगा, बल्कि बिहार के आने वाले 30 साल का भविष्य लिखेगा। उन्होंने पलायन, बेरोजगारी और निवेश जैसे मुद्दों पर नीतीश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि “नीतीश का काम बोल रहा है।”

NDA में कोई छोटा-बड़ा नहीं, नीतीश चेहरा जरूर

जब उनसे पूछा गया कि एनडीए में जेडीयू ‘सीनियर’ पार्टनर है या बीजेपी, तो उन्होंने कहा, “एनडीए में कोई सीनियर या जूनियर पार्टनर नहीं है, हम सभी पार्टनर हैं। लेकिन यह तय है कि नीतीश कुमार ही गठबंधन का चेहरा हैं, और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।”

दशहरे के बाद होगा सीट शेयरिंग का एलान

सबसे अहम बात ये रही कि संजय झा ने सीट शेयरिंग को लेकर स्पष्ट किया कि दशहरे के बाद इसका एलान कर दिया जाएगा। इससे संकेत मिला कि जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों का फॉर्मूला लगभग तय है और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें