Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » शामली » Shamli News: ऑपरेशन सवेरा में शामली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 54 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Shamli News: ऑपरेशन सवेरा में शामली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 54 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Shamli News
Facebook
X
WhatsApp

Shamli News: सहारनपुर परिक्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” के तहत शामली जिले की थाना झिंझाना पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 267 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय नशा नेटवर्क तक पहुंचने के अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के प्रभावी मार्गदर्शन में दिनांक 10 जनवरी 2026 को की गई। क्षेत्राधिकारी कैराना की निगरानी में थाना झिंझाना पुलिस टीम ने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दानिश पुत्र युनुस निवासी ग्राम बुढनपुर, थाना गंगौह, जनपद सहारनपुर और मुस्तफा पुत्र इलियास निवासी ग्राम बसेड़ा, थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की गई।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना झिंझाना में मु०अ०सं० 19/2026 धारा 8/21/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभियुक्तों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की पूरी सप्लाई चेन को जड़ से समाप्त करना है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें