Translate Your Language :

Breaking News
Delhi: केजरीवाल समेत 6 AAP नेताओं को हाई कोर्ट का नोटिस, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ टिप्पणी मामले में अवमानना कार्यवाही West Bengal: अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर वाला पत्र खारिज, बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर विवाद गहराया ट्विशा शर्मा केस: पोस्टमार्टम में बड़ी लापरवाही, सबूतों पर उठे सवाल; जांच में सामने आईं कई नई बातें क्या भारत में शुरू हो गया पेट्रोल संकट? चंडीगढ़ के पेट्रोल पंप पर लगे नोटिस से मचा हड़कंप, दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम Baghpat News: बागपत में युवक की बेरहमी से पिटाई, सरेआम गुंडागर्दी का CCTV वीडियो वायरल Kushinagar News: राष्ट्रहित में बुलियन खरीद से बचने की अपील, कुशीनगर में सर्राफा व्यापारियों संग हुई उच्चस्तरीय बैठक

Home » उत्तराखंड » Hariyana News: कर्ज को लेकर बलि चढ़ गया मित्तल परिवार, पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों की सामूहिक आत्महत्या

Hariyana News: कर्ज को लेकर बलि चढ़ गया मित्तल परिवार, पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों की सामूहिक आत्महत्या

Facebook
X
WhatsApp

Hariyana News: हरियाणा के पंचकूला शहर में सोमवार रात एक दर्दनाक और हिला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। उत्तराखंड से आए एक ही परिवार के सात लोगों ने आर्थिक तंगी और भारी कर्ज के चलते कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में पति-पत्नी, तीन मासूम बच्चे और परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घटना की जानकारी सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को मिली, जब पंचकूला के सेक्टर-27 स्थित मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों की हालत बिगड़ने की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के भीतर छह लोग अचेत अवस्था में पाए गए, जिन्हें तुरंत सेक्टर-26 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान, घर से बाहर एक व्यक्ति बदहवास हालत में निकला, जिसे नागरिक अस्पताल, सेक्टर-6 में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में देहरादून निवासी प्रवीन मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। सभी के शव पंचकूला पुलिस की निगरानी में अस्पताल में रखवाए गए हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय शुरू किया था, जो उम्मीद के अनुसार नहीं चल सका। व्यापार में हुए घाटे ने उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक तंगी की कगार पर ला खड़ा किया। लगातार बढ़ते कर्ज के बोझ ने परिवार को इस कदर तोड़ दिया कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया था। बताया जा रहा है कि प्रवीन मित्तल अपने पूरे परिवार के साथ पंचकूला में चल रहे बागेश्वर धाम के हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। धार्मिक आयोजन से लौटने के दौरान ही यह दुखद घटना हुई।

मौके पर डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है, हालांकि परिवार की पृष्ठभूमि और आर्थिक स्थिति की गहराई से जांच की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें