Lucknow News: आज प्रातः 11 बजे माननीय प्रदेश अध्यक्ष, एनसीपी, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मिष्ठान ग्रहण कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए निर्देश दिया कि होली एवं रमजान के अवसर पर हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय आपसी प्रेम और सौहार्द्र बनाए रखें, जिससे प्रदेश और देश में शांति व्यवस्था कायम रहे। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल रंगों का, बल्कि आपसी मेल-जोल और भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है।
इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों पर चर्चा की गई और यह संकल्प लिया गया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार जी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल जी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव जी तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रशासन एस.आर. कोहली जी के सपनों का भारत बनाने में सभी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विजय कुमार विश्वकर्मा (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), डॉ. दिनेश सिंह (प्रदेश महासचिव), सलील कुमार सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), राजीव कुमार सिंह (कार्यकारी सदस्य), आनंद गुप्ता (प्रदेश महासचिव), मयंक झा (उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता), संजय तिवारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र कुमार मौर्या (सक्रिय सदस्य प्रवक्ता), जितेंद्र कुमार सोनकर (प्रदेश महासचिव), राजेश्वर कुमार श्रीवास्तव (प्रदेश महासचिव, बहराइच), रियाजुद्दीन, ललित सिंह (जिलाध्यक्ष, सीतापुर), अरोज गिरी (ब्लॉक अध्यक्ष, सकरन सीतापुर), प्रवीण कुमार सिंह (प्रदेश महासचिव), मनीष तिवारी, अभय सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने प्रदेश में शांति और भाईचारे को बनाए रखने के संकल्प के साथ समारोह को सफल बनाया।
– एम.एल. प्रसाद
कार्यालय सह प्रभारी,
उत्तर प्रदेश एनसीपी, लखनऊ











