Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: हनुमान मंदिर के बाहर मिला बछड़े का कटा हुआ सिर, CCTV फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा

Lucknow News: हनुमान मंदिर के बाहर मिला बछड़े का कटा हुआ सिर, CCTV फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहर एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिला। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की साजिश बताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। देर रात जब पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो जो सच सामने आया उसने सभी को चौंका दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इलाके में तनाव

मंदिर के बाहर बछड़े का कटा सिर मिलने की खबर से इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और इस घटना को किसी असामाजिक तत्व की सोची-समझी चाल बताया। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक नीरज बोरा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

CCTV फुटेज ने किया खुलासा

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। कई टीमों का गठन कर मामले की तह तक जाने की कोशिश की गई। देर रात जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया, उसने पूरे घटनाक्रम का रुख बदल दिया। फुटेज में स्पष्ट रूप से एक कुत्ता मंदिर के बाहर बछड़े का सिर लाकर डालता हुआ दिखाई दिया। इस खुलासे के बाद साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया। हालांकि, पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि कुत्ते को यह सिर कहां से मिला और क्या इसके पीछे कोई असामाजिक तत्व शामिल है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें