Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » एटा » Etah News: हड्डी ऑपरेशन के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

Etah News: हड्डी ऑपरेशन के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Etah News: जनपद एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अरुणानगर मोहल्ले में स्थित अभ्युदय हॉस्पिटल में एक वृद्ध की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और एनेस्थीसिया की ओवरडोज देने का आरोप लगाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैसे हुआ हादसा?

मृतक के भतीजे नवनीत कुमार ने बताया कि उनके फूफाजी का आज सड़क दुर्घटना हो गया था, जिसमें उनके पैर की हड्डी टूट गई थी। इलाज के लिए वे डॉक्टर मुकेश परमार के क्लीनिक पहुंचे। डॉक्टर ने ऑपरेशन की जरूरत बताई और उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया।

हालांकि, कुछ ही समय बाद डॉक्टर उन्हें वापस लेकर आए और इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले मरीज पूरी तरह होश में थे, लेकिन एनेस्थीसिया की अधिक मात्रा देने के कारण उनकी जान चली गई।

डॉक्टर पर गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर ने अपने ही मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर दवाएं बेचीं। 50 रुपये की कीमत वाला इंजेक्शन 350 रुपये में बेचा, साथ ही ऑपरेशन के नाम पर पहले ही 50,000 रुपये जमा करा लिए थे। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है।

पुलिस की कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अगर परिजन लिखित शिकायत देते हैं, तो शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें