Translate Your Language :

Home » देश-विदेश » सिद्धार्थनगर: पुलिस और एसओजी की बड़ी सफलता, हत्या कर फरार चल रहे अभियुक्त को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: पुलिस और एसओजी की बड़ी सफलता, हत्या कर फरार चल रहे अभियुक्त को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: पुलिस और एसओजी की बड़ी सफलता, हत्या कर फरार चल रहे अभियुक्त को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
Facebook
X
WhatsApp

सिद्धार्थनगर :जिले की एसओजी, सर्विलांस सेल और मिश्रौलिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक सप्ताह पूर्व हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने चेतिया नवडिहवा जंगल तिराहा के पास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस टीम ने इलाके में चेकिंग शुरू की तो फरार अभियुक्त मौके पर पहुंचा और खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एक सप्ताह पूर्व की थी निर्मम हत्या

यह वही आरोपी है जिसने करीब एक सप्ताह पहले मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागौचौरी गांव के केवटहिया डीह में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किया था। उसने चाकू से गोदकर पिता की हत्या कर दी थी, जबकि मां और बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों का अब भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिनके अथक प्रयासों से आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।

टीम को 55 हजार रुपये का पुरस्कार

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त टीम को ₹55,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है। क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की त्वरित और साहसी कार्रवाई की खुले दिल से सराहना की है।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें