Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, कुर्सी में हुआ भव्य स्वागत

Barabanki News: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, कुर्सी में हुआ भव्य स्वागत

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: आज 12 जनवरी को समय 11 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल महमूदाबाद में आयोजित बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेंद्र पटेल एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान जनपद बाराबंकी के बड्डूपुर स्थित लल्ला जी सियाराम शहीद स्मारक पहुंचकर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके उपरांत कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ मंत्री का अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल, जिला अध्यक्ष बाराबंकी विनय प्रकाश वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष कुर्सी शिवकुमार, आशीष वर्मा, राहुल विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह यादव, सुभाष वर्मा, अनुज रावत, विपिन वर्मा, राम बरन वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर मंत्री के आगमन पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें