Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: मिशन शक्ति फेज-05 के तहत बाराबंकी पुलिस ने चलाया महिला जागरूकता अभियान

Barabanki News: मिशन शक्ति फेज-05 के तहत बाराबंकी पुलिस ने चलाया महिला जागरूकता अभियान

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज-05” के तहत जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता प्रणालियों की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला अभियान

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्रों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं। इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई और उन्हें किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में उपलब्ध सहायता विकल्पों से अवगत कराया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और प्रबंधों की जानकारी साझा की गई। महिला हिंसा एवं अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102 तथा एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तार से बताया गया।

साइबर अपराध और कानूनी सहायता पर विशेष जोर

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध से संबंधित जोखिमों और उनसे बचाव के उपायों पर भी महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग तथा जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सहायता की जानकारी भी प्रदान की गई। इस पहल के माध्यम से बाराबंकी पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें