Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: बाराबंकी में अधिवर्षता पूर्ण करने पर पांच पुलिसकर्मियों को ससम्मान विदाई

Barabanki News: बाराबंकी में अधिवर्षता पूर्ण करने पर पांच पुलिसकर्मियों को ससम्मान विदाई

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: जनपद बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पांच पुलिसकर्मियों को ससम्मान विदाई दी गई। यह कार्यक्रम आज दिनांक 31.01.2026 को आयोजित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वालों में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस राज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस अनिल कुमार शर्मा, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस वीरेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस महेन्द्र
तथा उर्दू अनुवादक / सह कनिष्ठ लिपिक हिदायत हुसैन शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार तथा प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ: रोहित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें