Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » UP News: निक्की भाटी हत्याकांड में दोनों पक्षों के बीच सुलह, बच्चों के नाम होगी संपत्ति

UP News: निक्की भाटी हत्याकांड में दोनों पक्षों के बीच सुलह, बच्चों के नाम होगी संपत्ति

Facebook
X
WhatsApp

UP News: ग्रेटर नोएडा में चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। करीब 9 महीने बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच पंचायत के जरिए समझौता होने की खबर है। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने सार्वजनिक रूप से चुप्पी साध ली है। हालांकि, इस मामले को लेकर गांव के कुछ लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी के अनुसार, पंचायत में मायके पक्ष ने रुपवास गांव के ग्रामीणों को शामिल नहीं किया, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष है। निक्की भाटी की मौत के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश था और इंसाफ की मांग को लेकर कई प्रदर्शन भी हुए थे। अब इसी मामले में दोनों परिवारों के बीच समझौता होने की चर्चा तेज हो गई है।

बच्चों के नाम संपत्ति करने पर बनी सहमति

सूत्रों के मुताबिक पंचायत में यह तय किया गया कि निक्की भाटी के बच्चों के नाम संपत्ति की जाएगी। इसके अलावा परिवार को आर्थिक सहयोग देने और किराये से होने वाली आय में हिस्सा देने पर भी सहमति बनी है। बताया जा रहा है कि निक्की की बहन कंचन को दोबारा उसकी ससुराल में रखने को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही कंचन के नाम से रूपवास गांव में एक प्लॉट खरीदा गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कंचन सिरसा गांव जाने के बजाय अपने पति और बच्चों के साथ रूपवास गांव में ही रह सकती है।

एक महीने से चल रही थी दोनों पक्षों में बातचीत

मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक महीने से बातचीत चल रही थी। करीब 20 दिन पहले पंचायत में समझौते को अंतिम रूप दिया गया। निक्की के पिता भिखारी सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

21 अगस्त 2025 को हुई थी निक्की भाटी की मौत

गौरतलब है कि 21 अगस्त 2025 को सिरसा गांव में 26 वर्षीय निक्की भाटी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलाकर मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि दहेज और घरेलू विवाद के चलते ससुराल पक्ष ने इस घटना को अंजाम दिया। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पति विपिन भाटी को 23 अगस्त 2025 को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद सास दयावती, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित भाटी को भी जेल भेजा गया था।

हालांकि बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट से सास, ससुर और जेठ को जमानत मिल गई। मुख्य आरोपी पति विपिन भाटी फिलहाल जेल में है और उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें