Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कुशीनगर » Kushinagar News: कुशीनगर में यूपी-112 सेवा को मिली नई मजबूती, 07 नए दो पहिया वाहन हुए शामिल

Kushinagar News: कुशीनगर में यूपी-112 सेवा को मिली नई मजबूती, 07 नए दो पहिया वाहन हुए शामिल

Facebook
X
WhatsApp

Kushinagar News: आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यूपी-112 आपातकालीन सेवाओं को जनपद कुशीनगर में नई मजबूती मिली है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा 07 नए दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर ड्यूटी के लिए रवाना किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इन नए वाहनों के शामिल होने से यूपी-112 की कार्यक्षमता में और अधिक तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेष रूप से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आपात स्थिति के दौरान पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में यह वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

त्वरित पुलिस सेवा को मिलेगा बल

यूपी-112 के मूल मंत्र “त्वरित पुलिस आपके द्वार” को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इन दो पहिया वाहनों की तैनाती की गई है। इससे आमजन की शिकायतों एवं आपातकालीन कॉलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सकेगा। साथ ही संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पहुंच पहले की तुलना में अधिक तेज और आसान होगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी अपराध राकेश प्रताप सिंह, प्रभारी डायल-112, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि यूपी-112 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार संसाधनों में वृद्धि की जा रही है, ताकि जनता को बेहतर सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें