Translate Your Language :

Breaking News
Noida News: नोएडा में दो जगह भीषण आग से मचा हड़कंप, हाईराइज सोसाइटी और रेस्टोरेंट में फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यू Karnataka News: कर्नाटक में कैबिनेट गठन के बाद बढ़ा विवाद, मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा West Bengal: ममता बनर्जी को राहत! बागी विधायकों के गुट में ही उभरे मतभेद, नेतृत्व को लेकर बढ़ा विवाद Punjab News: मोहाली में सनसनीखेज हत्याकांड: ऑफिस में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा का ‘मिशन क्लीन-अप’ तेज, संगठनात्मक पदों से इस्तीफों का दौर; आलोक रंजन की निगरानी में नई टीम सक्रिय Jalaun News: दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ अपहृत युवक, जालौन पुलिस ने 48 घंटे में किया मामले का खुलासा
Noida News: नोएडा में दो जगह भीषण आग से मचा हड़कंप, हाईराइज सोसाइटी और रेस्टोरेंट में फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यू Karnataka News: कर्नाटक में कैबिनेट गठन के बाद बढ़ा विवाद, मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा West Bengal: ममता बनर्जी को राहत! बागी विधायकों के गुट में ही उभरे मतभेद, नेतृत्व को लेकर बढ़ा विवाद Punjab News: मोहाली में सनसनीखेज हत्याकांड: ऑफिस में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा का ‘मिशन क्लीन-अप’ तेज, संगठनात्मक पदों से इस्तीफों का दौर; आलोक रंजन की निगरानी में नई टीम सक्रिय Jalaun News: दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ अपहृत युवक, जालौन पुलिस ने 48 घंटे में किया मामले का खुलासा
Home » उत्तर प्रदेश » Noida News: नोएडा में दो जगह भीषण आग से मचा हड़कंप, हाईराइज सोसाइटी और रेस्टोरेंट में फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यू

Noida News: नोएडा में दो जगह भीषण आग से मचा हड़कंप, हाईराइज सोसाइटी और रेस्टोरेंट में फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यू

Facebook
X
WhatsApp

Noida News: नोएडा में शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। सेक्टर-74 स्थित एक हाईराइज सोसाइटी और सेक्टर-52 के एक रेस्टोरेंट में लगी आग के कारण लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पाने और जांच का कार्य जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सेक्टर-74 की हाईराइज सोसाइटी में लगी आग

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सेक्टर-74 स्थित एक 28 मंजिला आवासीय इमारत के 12वें फ्लोर पर बने एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। आग के साथ उठे काले धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जान बचाने के लिए सीढ़ियों से बाहर निकले लोग

आग की सूचना मिलते ही निवासी अपनी सुरक्षा के लिए इमारत से बाहर निकलने लगे। कई लोग सीढ़ियों के माध्यम से नीचे पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए इमारत को खाली कराया गया और आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के साथ-साथ घटना के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

सेक्टर-52 के रेस्टोरेंट और पीजी में लगी आग

इसी दौरान शुक्रवार सुबह नोएडा के सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार में एक रेस्टोरेंट में भी आग लग गई। जिस इमारत में आग लगी, उसके भूतल पर रेस्टोरेंट संचालित था जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग के कारण पीजी में फंसे करीब 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है और इस घटना में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

फायर टीम ने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलाया रेस्क्यू अभियान

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि दमकल कर्मी फायर सूट और ऑक्सीजन सिलेंडर पहनकर इमारत के अंदर पहुंचे और वहां फंसे लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इमारत के निचले हिस्से में रेस्टोरेंट होने के कारण आग बुझाने में अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि दमकल विभाग ने लगभग आधे घंटे के भीतर आग पर नियंत्रण पा लिया। आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियों को लगाया गया, जबकि बचाव कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी मंगवाया गया। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और धुएं को एग्जॉस्ट सिस्टम के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए दोबारा सर्च ऑपरेशन भी चलाया जाएगा कि भीतर कोई व्यक्ति फंसा न रह गया हो।

एक दिन पहले भी एसी में आग लगने की घटना आई थी सामने

गौरतलब है कि गुरुवार तड़के भी नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में आग लगने की घटना सामने आई थी। यहां 14वें तल पर स्थित एक फ्लैट में लगे एसी की इनडोर यूनिट में तड़के करीब 3 बजे पटाखे जैसी आवाज के साथ आग लग गई थी। उस समय कमरे में दो लोग सो रहे थे और अंदर ही फंस गए थे।

हालांकि सोसाइटी के निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया और दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एसी के ओवरहीट होने के कारण आग लगने की बात सामने आई थी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें