Home » उत्तर प्रदेश » Atiq Ahmed का अंत: असद से आबान तक कैसे सिमट गया माफिया का पूरा कुनबा, जानिए कौन कहां है?

Atiq Ahmed का अंत: असद से आबान तक कैसे सिमट गया माफिया का पूरा कुनबा, जानिए कौन कहां है?

Facebook
X
WhatsApp

Atiq Ahmed: माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद का परिवार पिछले ढाई से तीन सालों में पूरी तरह बिखर चुका है। साल 2023 की शुरुआत में उमेश पाल हत्याकांड के बाद शुरू हुई कानूनी और पुलिसिया कार्रवाई ने अतीक के रसूख और उसके कुनबे को जड़ से हिलाकर रख दिया था। इस सिलसिलेवार घटनाओं में अब अतीक के एक और बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत की खबर ने एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अतीक के परिवार पर मौत का साया फरवरी 2023 से गहराना शुरू हुआ था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू की, जिसमें सबसे पहले मुठभेड़ में अतीक के बेहद करीबी अरबाज को मार गिराया गया। इसके बाद मार्च 2023 में विजय चौधरी उर्फ उस्मान का एनकाउंटर हुआ। देखते ही देखते अतीक का पूरा नेटवर्क पुलिस के रडार पर आ गया और उसके परिवार के सदस्य एक-एक कर कानून की जद में आते गए या दुनिया से विदा हो गए।

अतीक के लिए सबसे बड़ा झटका तब लगा जब 13 अप्रैल 2023 को झांसी में हुए पुलिस एनकाउंटर में उसका बेटा असद अहमद मारा गया। असद के साथ ही उसका साथी गुलाम भी इस मुठभेड़ में ढेर हुआ था। इस घटना के मात्र दो दिन बाद, 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाए जा रहे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मीडिया की मौजूदगी में हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड ने देश भर में हड़कंप मचा दिया था।

अब ताज़ा जानकारी के अनुसार, अतीक के बेटे आबान की एक दुखद सड़क दुर्घटना में जान चली गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब वह जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। अतीक अहमद का परिवार जो कभी अपराध की दुनिया में एक बड़ा नाम हुआ करता था, आज कानूनी शिकंजे और लगातार हुई मौतों के कारण बिखर कर रह गया है।

वर्तमान स्थिति की बात करें तो अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है और फरार चल रही है। वहीं, अतीक का बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में है और अली अहमद नैनी सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रहा है। छोटे बेटे एहजम के बारे में खबर है कि वह बाल संरक्षण गृह से रिहाई के बाद सुरक्षित स्थान पर रह रहा है। पिछले कुछ वर्षों की इन घटनाओं ने अतीक के साम्राज्य के पूरी तरह से पतन की कहानी लिख दी है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें