Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: बाराबंकी में अपना दल (एस) के नए विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन, संगठन विस्तार और जनसंपर्क को मिलेगी नई गति

Barabanki News: बाराबंकी में अपना दल (एस) के नए विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन, संगठन विस्तार और जनसंपर्क को मिलेगी नई गति

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: जनपद बाराबंकी में अपना दल (एस) ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को गति देने के उद्देश्य से विधानसभा 266 कुर्सी के नए कार्यालय का शुभारंभ किया। बिहुरा चौराहा (बेलहरा रोड, फतेहपुर, बाराबंकी) स्थित नए कार्यालय का उद्घाटन एक भव्य समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री रमेश चंद्र कुंडे ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर विधिवत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने का केंद्र बनेगा नया कार्यालय

कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रमेश चंद्र कुंडे ने कहा कि यह नया कार्यालय केवल पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और जनसेवा का प्रभावी केंद्र भी बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल तथा जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन राहुल विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनूप वर्मा, लायक राम वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा तथा कमलेश वर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता, दिखा उत्साह

उद्घाटन समारोह में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नए कार्यालय के शुभारंभ को लेकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि इस कार्यालय के संचालन से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और जनसंपर्क अभियान को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें