Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » देश-विदेश » Amrit Bharat Express: मुंबई की ओर सफर अब और आसान, चंदौली से शुरू हो रही ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन

Amrit Bharat Express: मुंबई की ओर सफर अब और आसान, चंदौली से शुरू हो रही ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन

Facebook
X
WhatsApp

Amrit Bharat Express: अब मुंबई जाना पहले से ज्यादा आसान, तेज़ और किफायती हो जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन (पूर्व में मुगलसराय) से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाने के लिए एक नई और आधुनिक ट्रेन ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ की शुरुआत होने जा रही है। यह ट्रेन खासतौर पर आम यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, जो कम खर्च में, बिना एसी डिब्बों के, बेहतर सुविधा और तेज़ सफर की चाह रखते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 11015/11016 ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ को सहरसा जंक्शन (बिहार) और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच साप्ताहिक रूप से चलाया जाएगा। इसका नियमित संचालन 2 मई 2025 से शुरू होगा।

अमृत भारत एक्सप्रेस शैड्यूल

11015 अमृत भारत एक्सप्रेस हर शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन शनिवार शाम 4:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी, और 4:10 बजे वहां से सहरसा के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अंततः रविवार तड़के 2:00 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी।

वहीं वापसी की दिशा में:

11016 अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार सुबह 4:20 बजे सहरसा से चलकर उसी दिन 3:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और 3:10 बजे मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन सोमवार दोपहर 3:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) पहुंचेगी।

यह ट्रेन पूरी तरह नॉन-एसी है, लेकिन इसमें एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाए गए हैं, जो अत्याधुनिक और आरामदायक माने जाते हैं। ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन के पुश-पुल मोड में चलेगी, जिससे इसकी गति और स्थिरता दोनों बेहतर होगी। सबसे खास बात यह है कि कम समय में मुंबई तक पहुंचाने वाली यह देश की सबसे तेज़ नॉन-एसी ट्रेनों में से एक होगी।

यात्रियों का होगा फाइदा

मुंबई जैसे महानगरों में काम के सिलसिले में जाने वाले या अपने परिवार से मिलने की चाह रखने वाले हज़ारों यात्री हर हफ्ते लंबी प्रतीक्षा सूची से परेशान रहते हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से इन यात्रियों को एक तेज़, सस्ती और आरामदायक विकल्प मिलेगा। खासकर सामान्य श्रेणी के यात्रियों को इसका सबसे ज़्यादा लाभ मिलेगा।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें