Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: रक्षाबंधन पर पायनियर और जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

Barabanki News: रक्षाबंधन पर पायनियर और जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: रक्षाबंधन के अवसर पर पायनियर स्कूल और जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय को राखी बांधी। छात्राओं ने इस दौरान पुलिस अधीक्षक के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छात्राओं द्वारा राखी बांधे जाने पर पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने बच्चों के स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर छात्राओं के साथ आत्मीयता से संवाद करते हुए उन्हें तथा जनपद की सभी महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा का दृढ़ भरोसा दिलाया।

रक्षाबंधन के इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं आपसी जुड़ाव को और मजबूत किया। छात्राओं और पुलिस अधीक्षक के बीच हुए इस स्नेहपूर्ण संवाद ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस और समाज के बीच बेहतर संबंधों का संदेश भी दिया।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें