Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सेवा भाव से निभाएं दायित्व : डीएम ईशान प्रताप सिंह

Barabanki News: श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सेवा भाव से निभाएं दायित्व : डीएम ईशान प्रताप सिंह

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: श्रावण मास-2026 के दौरान श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को संभावित श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में महादेवा ऑडिटोरियम में तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा उनके समकक्ष पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हर व्यवस्था पर रहे सतत निगरानी, श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा

ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय से अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर लगातार भ्रमणशील रहें और प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, खोया-पाया केंद्र तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी मूलभूत सुविधाएं रहें उपलब्ध

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी पंचायत भवनों एवं अन्य शासकीय भवनों की समुचित साफ-सफाई कराई जाए। इन स्थानों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रहें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

चिकित्सालयों को रखा जाए अलर्ट मोड पर

डीएम ने निर्देश दिया कि कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य चिकित्सालय पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहें। चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाओं तथा एम्बुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

श्रद्धालुओं के साथ रखें सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सौहार्दपूर्ण, संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार करें। उन्होंने सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम एवं उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधिकारियों को सतर्कता और समन्वय के निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहने तथा पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों, प्रमुख मार्गों, पार्किंग क्षेत्रों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी पुलिस अधिकारी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें, जिससे कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। साथ ही श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के बाद हुई संयुक्त ब्रीफिंग

संयुक्त ब्रीफिंग से पूर्व जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर तथा संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चार जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया पूरा क्षेत्र

श्रावण मास के दौरान श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर एवं कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रभावी निगरानी और व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए पूरे क्षेत्र को 04 जोन और 09 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट एवं उनके काउंटरपार्ट पुलिस अधिकारी तथा प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उनके काउंटरपार्ट पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें